{"_id":"5787d5664f1c1ba64e13e7f2","slug":"officers-are-prepared-to-deal-with-flooding","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से निपटने के लिए तैयार रहें अधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से निपटने के लिए तैयार रहें अधिकारी
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारी पूर्व से ही कर ली जाए। ताकि उस दौरान अधिक समस्या का सामना न करना पड़ा और जन धन एवं पशुधन की क्षति से बचा जा सके।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में सेना व सिविल अधिकारियों के साथ बाढ़ राहत की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने नावें तैयार रखने के निर्देश दिए। बाढ़ चौकियों को पूर्ण रूप से सक्रिय किए जाने व चौकियों पर तैनात कार्मिकों का संपूर्ण विवरण व मोबाइल नंबर सहित सूची तैयार रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के संभावित बाढ़ प्रभावित होने वाले गांवों का पूर्व में ही भ्रमण कर लें ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उस क्षेत्र अथवा गांव को सहायता मुहैया कराई जा सके। संभावित बाढ़ को दृष्टिगत बुलाई गई सिविल सेना की बैठक में लखनऊ से सेना के प्रतिनिधि के रूप में आए 13 ग्रेनेडियर के सूबेदार शिव मोहन सिंह तथा हवलदार सत्तार खां ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि बाढ़ की स्थिति पर सेना की नजर रहेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल, वन संरक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन