{"_id":"5916099a4f1c1bd433850980","slug":"nursing-home-woman-raped-fired","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम महिला की मौत पर हंगामा, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग होम महिला की मौत पर हंगामा, लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 13 May 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
रानी कटियार अस्पताल के बाहर जाम लगाकर हंगामा करते तीमारदार और अन्य लोग।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर के कटियार नर्सिंग होम में भर्ती महिला की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को नर्सिंग होम के सामने रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीमारदारों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत किया। नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही बरते जाने के आरोप से इंकार किया है।
विज्ञापन
हरियावां थाना क्षेत्र के कायमपुर निवासी विमलेश की पत्नी रेशमी (35) करीब एक महीना से पेट के दर्द से पीड़ित थी। नौ मई को विमलेश ने रेशमी को शहर के क टियार नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। जहां पर जांच में डाक्टरों ने आंत में फैक्चर होने की बात बताई और आपरेशन होना बताया।
विज्ञापन
इसके लिए परिजनों को रुपयों का इंतजाम करने को कहा। परिजनों ने डॉक्टरों के बताए मुताबिक रुपये जमा किए। इसके चलते 10 मई को डॉक्टरों ने आपरेशन किया था। आपरेशन के बाद रेशमी को रूम नंबर 11 में भर्ती थी। जहां पर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रेशमी की मौत होने पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए। शव को नर्सिंग होम के सामने रोड पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंची। परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। इस संबंध में नर्सिंग होम में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अखिलेश सिंह ने बताया कि आपरेशन के बाद पेसेंट की हालत सही थी।
शाम को अचानक उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई है। कहा कि तीमारदारों क ा आरोप निराधार है। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।