{"_id":"6045087b8ebc3ec39e72a429","slug":"nsui-officials-protest-against-inflation-hardoi-news-knp6162243146","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई को लेकर एनएसयूआई पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई को लेकर एनएसयूआई पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-6-शहर के तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन करते भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारी व कार्य?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि को वापस लिए जाने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र के पदाधिकारियों ने तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रदेश महासचिव डॉ. राजीव कुमार सिंह लोध ने कहा कि घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि को मोदी सरकार जनहित में तत्काल वापस ले और पुरानी सब्सिडी व्यवस्था को तत्काल बहाल करें।
जिलाध्यक्ष विनीत वर्मा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों पर सरकार रोक लगाए और पेट्रोल डीजल को केंद्र सरकार व राज्य सरकारें जीएसटी के दायरे में लाएं। मोदी सरकार युवा बेरोजगारों को रोजगार सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर जाकर सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर राष्ट्रीय संयोजक एनएसयूआई अमलेंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र विक्रम सिंह, शिवकुमार गुप्ता, वृंदावन बिहारी श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।