फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Now the other side landed in favor of consolidation

अब चकबंदी के पक्ष में दूसरा पक्ष उतरा

Sat, 20 Jun 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 20 Jun 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Now the other side landed in favor of consolidation

ग्राम हिंद नगर परगना पंडरवा में चकबंदी कराने के

विज्ञापन
पक्ष में शुक्रवार को कुछ ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी रमेश मिश्रा को ज्ञापन देकर प्रक्रिया को शुरू रखने की मांग की।
 
ज्ञात हो कि इससे पूर्व गुरुवार को दूसरा पक्ष चकबंदी प्रक्रिया न कराने को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की थी और जिलाधिकारी को चकबंदी न कराने के लिए ज्ञापन भी दे चुका है। उधर, कलक्ट्रेट परिसर में ग्राम पंचायत के प्रधान भगवान बक्स ने प्रदर्शन के  दौरान बताया कि गांव में कब्जा परिवर्तन की पैमाइश चल रही है।

उन्होंने कहा कि लगभग 80 प्रतिशत पैमाइश पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने पूर्व प्रधान पर आरोप लगाते कहा कि पूर्व प्रधान आने वाले चुनाव में प्रधान का चुनाव लड़ने के लिए यह पृष्ठभूमि तैयार कर रहे हैं और सरकारी कार्यों को बाधित कर रहे हैं, जिसका ग्रामीण विरोध करते हैं।

ग्रामीणों ने इस दौरान कहा कि वह गांव में चल रही पैमाइश से संतुष्ट हैं और इसमें किसी तरह क ा कोई विवाद नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि विरोध प्रदर्शन करने वाले लोग चकबंदी प्रक्रिया को रुकवाने में असफल रहने के बाद चकबंदी अधिकारियों पर इस तरह के झूठे आरोप लगा रहे हैं।

इस दौरान ग्रामीणों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर चकबंदी प्रक्रिया को जारी रखे जाने की मांग की। इस मौके पर आलोक कुमार, बृजेंद्र पाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed