फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Now the bridge, get the eyes expressionless

आंखें पथराई अब तो पुल बनवा दो भाई

Wed, 15 Jun 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 15 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Now the bridge, get the eyes expressionless
राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते लोग। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। कटियारी में अर्जुनपुर गंगा घाट पर पुल बनने की उम्मीद में बच्चे जवान हो गए, जवान बूढ़े हो गए और बूढ़ों की आंखें पथरा गईं लेकिन पुल नहीं बन पाया। 40 साल से हर चुनाव में मुद्दा बनते आ रहे इस पुल के वादे को पूरा करने का इरादा रखने वाला नेता अभी तक नहीं मिला है। क्षेत्र के लोग 2017 के चुनाव में उन सभी नेताओं को सबक सिखाने की ठाने हैं।

विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों के अनुसार कार्तिकी पूर्णिमा सन 1975 में बडागांव अर्जुनपुर रामगंगा घाट पर नाव पर सवार करीब 90 लोग डूब गए थे। तब से लगातार इस स्थान पर पुल बनाए जाने की मांग होती रही। हर चुनाव में सभी प्रत्याशियों के लिए यह पुल निर्माण मुद्दा बनता रहा है मगर पुल का निर्माण आज तक न हो सका।  पिछले विधान सभा चुनाव में यह पुल का मुद्दा जोर से उठा था, सपा नेताओं ने वादा भी किया था मगर सत्ता में आने के बाद भी पुल नहीं बनवाया। गत लोक सभा चुनाव से  पहले तत्कालीन सांसद ऊषा वर्मा ने अर्जुनपुर और बेडीजोर पुलों के लिए भरकस प्रयास किए। बेडीजोर पुल बन गया मगर अर्जुनपुर की आस पूरी न हो सकी।
विज्ञापन


1975 में गई थी 90 की जान
वर्ष 1975 में अर्जुनपुर गंगाघाट पर हुई नाव दुर्घटना में मारे गए करीब 90 लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए और पुल निर्माण की मांग को लेकर हर वर्ष क्षेत्र के लोग वहां हवन पूजन करते है। इस हादसे के बाद अर्जुनपुर घाट पर पैंटून पुल बनाया गया लेकिन अभी तक स्थायी पुल नहीं बन सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब-कब बना चुनावी मुद्दा
वर्ष 2002 व 2007  के विधान सभा चुनाव में पुल मुद्दा बना और मगर पुल न बन सका ।
वर्ष 2011 में पैटून पुल में हुई ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटना में मामला फिर गर्मा गया ।
वर्ष 2012 विधान सभा चुनाव में सपा प्र्रत्याशी के साथ सपा के प्रमुख नेताओं ने पुल निर्माण का वादा किया।
* वर्ष 2014 लोक सभा चुनाव में पुल का मुद्दा फिर गर्म हुआ तो तत्कालीन सपा संासद व प्रत्याशी ऊषा वर्मा ने उक्त पुल को लेकर सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री एवं पीडब्लूडी मंत्री से पुल बनवाने का वादा लिया ।
* मई 2015 में वादों के पूरा न होने से क्षुब्ध क्षेत्रीय प्रधान संघ की अध्यक्ष रही समाजसेवी सीमा मिश्रा ने वट पूजा पर्व के दिन पुल के निर्माण होने तक श्रंगार सामग्री का त्याग रखने का संकल्प लेकर जिले में सियासी हलचल मचा दी थी
* जून 2016 में अर्जुनपुर पुल की मांग को लेकर पिछले लंबे समय मुखर पंचनंद विकास संघर्ष समिति के संयोजक अवनीकांत बाजपेयी ने कहा कि सीमा मिश्रा का त्याग पूरे क्षेत्र को जगाने का काम कर रहा है। विधान सभा चुनाव आने वाले है जो लोग क्षेत्र में वोट मांगने आएगें उनसे सवालों का जवाब और वादों का हिसाब मांगा जाएगा ।


अर्जुनपुर पुल के लिए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
हरदोई। पंचनद विकास संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने अर्जुनपुर पुल निर्माण के लिए लखनऊ में राज्यपाल राम नाईक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि हरदोई के अर्जुनपुर - बड़ागांव के मध्य 1984 से संचालित पैंटून पुल के स्थान पर पक्का पुल बनाया जाए। पुल न होने से आवागमन में दिक्कत के साथ ही बाढ़ की विभीषिका भी झेलनी पड़ती है। पैंटून पुल हर साल मानसून से पहले तोड़ दिया जाता है और पक्का पुल न होने से वहां पर घटनाएं भी होती रहती हैं। इस पुल के निर्माण से फर्रुखाबाद जनपद के सीमावर्ती गांवोें के साथ हरदोई के सीमावर्ती गांवों के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। मुलाकात के दौरान पंचनद विकास संघर्ष समिति के संयोजक अवनीकांत बाजपेयी, महेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed