{"_id":"5e25f6198ebc3e4af51119a3","slug":"notorious-criminal-injured-in-police-firing-hardoi-news-knp5396747128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश घायल
विज्ञापन
घायल अरविंद कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
कछौना (हरदोई)। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर टुटियारा के जंगल में सोमवार शाम छह वर्ष से फरार 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
कछौना कस्बे के मोहल्ला पूर्वी बाजार निवासी अरविंद कुमार उर्फ छुन्ना (28) पुत्र राममूर्ति गुप्ता कस्बे में ही 13 फरवरी 2014 को हुई महिला की हत्या और लूटपाट के मामले में वांछित था।
उस पर 25 हजार रुपये का इनाम पुलिस ने घोषित किया था। सोमवार दोपहर बाद कछौना कोतवाल राय सिंह को जानकारी मिली कि अरविंद हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बाइक से जा रहा है और कुछ देर बाद ही टुटियारा जंगल में पहुंचेगा। इस सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि टुटियारा के जंगल में अरविंद को गिरफ्तार करने की कोशिश की गई, लेकिन उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से अरविंद घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया गया। अरविंद के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। सूचना पर सीओ बघौली अखिलेश राजन मौके पर पहुंच गए। सीओ के मुताबिक अरविंद के विरुद्ध कछौना कोतवाली में सात मामले दर्ज हैं।