{"_id":"67f6b5695d7f475be502a0ea","slug":"notice-to-six-bdos-including-sandila-kachhauna-and-bharkhani-hardoi-news-c-213-1-hra1001-129525-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संडीला, कछौना और भरखनी समेत छह बीडीओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संडीला, कछौना और भरखनी समेत छह बीडीओ को नोटिस
Wed, 09 Apr 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
संडीला, कछौना और भरखनी समेत छह बीडीओ को नोटिस
- डीएम ने डिजिटल आजीविका रजिस्टर की कम स्थिति पर जाहिर की नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। डिजिटल आजीविका रजिस्टर की स्थिति पर डीएम एमपी सिंह ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने भरखनी, संडीला और कछौना समेत छह ब्लॉकों के बीडीओ को नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए। सभी से जवाब-तलब किया गया है। उन्होंने अच्छा काम करने वालों प्रशस्ति पत्र दिए जाने की भी बात कही।
स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने ग्राम्य विकास और पंचायतीराज विभाग की समीक्षा की। सुरसा, कछौना, मल्लावां, संडीला और सांडी की खराब रैंकिंग पर नाराजगी जाहिर की। बीडीओ से जवाब-तलब किया है। सभी बीडीओ से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में सर्वे समय से पूरा करा लिया जाए। कहा कि प्रधान, बीडीसी, पूर्व प्रधान से मिल कर सूची का सत्यापन भी कराया जाए। विकास खंड संडीला, हरियावां, अहिरोरी और सुरसा में लक्ष्य के अनुरूप समूह गठन न होने और कम स्थिति पर नाराजगी जाहिर की। डिजिटल आजीविका रजिस्टर की प्रगति रिपोर्ट खराब होने पर बीडीओ भरखनी को नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए।
कहा कि ऐसी ग्राम पंचायत को चिह्नित किया जाए, जहां कोई काम नहीं हुआ है। वहां पर कार्य कराए जाएं। इस संबंध में बीडीओ ग्रामवार बैठक कर लें। व्यक्तिगत शौचालय, गोवर्धन योजना, ओडीएफ प्लास में सबसे कम प्रगति पर बीडीओ सांडी से नाराजगी जाहिर की। कहा कि सभी आरआरसी की सक्रियता सुनिश्चित की जाए। सीडीओ सौम्या गुरूरानी समेत अधिकारी मौजूद रहे।