{"_id":"58e293044f1c1bf0125b4435","slug":"notice-to-losses-madhuanganj-and-sandi-block-bdo-in-cleanliness","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई में फिसड्डी माधौगंज व सांडी ब्लॉक, बीडीओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई में फिसड्डी माधौगंज व सांडी ब्लॉक, बीडीओ को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
सफाई
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शासन के निर्देशों के बाद सीडीओ राधेश्याम ने सोमवार को जिले के करीब नौ ब्लॉकों का निरीक्षण कर वहां साफ-सफाई देखी। फिसड्डी पाए गए माधौगंज व सांडी ब्लॉक के बीडीओ को नोटिस दी गई। वहीं, बेहतरीन सफाई, पुताई व साथ ही नारों आदि का पेंट देखकर शाहाबाद व बेहंदर के बीडीओ को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
काफी समय पूर्व ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि ब्लॉक परिसरों को पूरी तरह से स्वच्छ रखा जाए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यालयों में दस्तावेजों व फाइलों का रख-रखाव ठीक हो तो वहीं ब्लॉक परिसर की दीवारें पेंट कराई जाएं।
विज्ञापन
दीवारों पर नारे आदि पेंट करवाएं जाए। साथ ही अधिकारियों के नंबर आदि भी पेंट करवाने के निर्देश दिए गए थे। जिसका निरीक्षण सीडीओ राधेश्याम ने किया। उन्होंने संडीला, बेंहदर, माधौगंज, बिलग्राम, सांडी, हरपालपुर, टोडरपुर, शाहाबाद आदि ब्लॉकों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान अधिकांश ब्लॉक परिसरों में या तो पुताई नहीं पाई गई या फिर पुताई हो गई थी तो उन पर नारे लिखे नहीं पाए गए। यही नहीं कहीं कहीं फाइलों का रख-रखाव भी सही नहीं पाया गया। इसके अलावा परिसर में गंदगी पाई गई।
सीडीओ ने निरीक्षण के बाद बताया कि जितने भी ब्लॉक उन्होंने देखे उनमें सबसे बेहतर शाहाबाद व बेहंदर रहे। जिनको प्रशस्ति पत्र जारी किया जा रहा है। इसके अलावा सबसे फिसड्डी माधौगंज व सांडी ब्लॉक के बीडीओ को नोटिस जारी की जा रही है।
इसके अलावा संडीला ब्लॉक में पुताई होते पाई गई इसके अलावा अन्य ब्लॉक कार्यालयाें में साफ-सफाई सामान्य पाई गई। उन्होंने बताया कि निरीक्षण समय-समय पर होते रहेंगे।