फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Notice to Assistant Development Officers of four blocks

Hardoi News: चार ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारियों को नोटिस

Fri, 15 Mar 2024 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Notice to Assistant Development Officers of four blocks
हरदोई। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के पोर्टल पर प्रधानों के पंजीकरण में चार ब्लॉक पिछड़ गए हैं। पंजीकरण में पिछड़े ब्लॉकों के के सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। पंचायती राज विभाग के उप निदेशक ने दो दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगे हैं, चेतावनी दी है कि जवाब संतोषजनक व प्राप्त न होने पर निदेशालय को कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के पोर्टल पर सभी प्रधानों का पंजीकरण कराया जाना है। ऑनलाइन पंजीकरण की जिम्मेदारी सहायक विकास अधिकारी और पंचायत सचिवों को सौंपा गया है। पंचायतीराज विभाग के उप निदेशक गिरीश चंद्र रजक ने जारी नोटिस में कहा है कि विकास खंड हरपालपुर, भरावन, कछौना और कोथावां की प्रगति ठीक नहीं है। उन्होंने इस पर नाराजगी भी जाहिर की है। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि सहायक विकास अधिकारियों को नोटिस प्राप्त करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed