फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Notice to 56 thousand people in view of elections

Hardoi News: चुनाव के मद्देनजर 56 हजार लोगों को नोटिस

Wed, 17 Apr 2024 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 17 Apr 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Notice to 56 thousand people in view of elections
हरदोई। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस ने भी व्यापक तैयारियां की हैं। चुनाव के मद्देनजर अब तक 56 हजार लोगों को 107/16 के तहत नोटिस जारी किया गया है। वहीं, इसमें से 27 हजार लोगों को पाबंद भी किया गया है।
विज्ञापन

एसपी केसी गोस्वामी ने चुनाव के मद्देनजर तैयारियां तेज कर दीं। वह हर बिंदु पर सक्रिय रहकर निगरानी कर रहे हैं। चुनाव के लिए उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र को नोडल अधिकारी बनाया था। अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक जनपद में 14 हजार शस्त्र धारकों ने अपने लाइसेंसी शस्त्र या तो संबंधित थाना कोतवाली में जमा कर दिए हैं या फिर गन हाउस में जमा करा दिए हैं।
विज्ञापन

विशेष अभियान के दौरान 91 अवैध शस्त्र और 104 कारतूस बरामद किए जा चुके हैं। आबकारी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई में नौ हजार लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। लगभग 900 लोगो के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। कार्रवाई का सिलसिला अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed