फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Notice to 10 schools playing with the future of the examinees

परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले 10 विद्यालयों को नोटिस

Sat, 10 Jul 2021 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Notice to 10 schools playing with the future of the examinees
हरदोई। इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल 37 परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले 10 माध्यमिक स्कूलों के खिलाफ डीआईओएस ने नोटिस जारी किया है। उन्हें तत्काल बोर्ड के निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन

जनपद के 624 माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल के करीब 54 हजार एवं इंटर के 42 हजार छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इस बार भी पिछले अंकों के आधार पर रिजल्ट बनाए जाने एवं प्रोन्नत करने का फैसला लिया गया है। बोर्ड ने जिलों के संबंधित स्कूलों से इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के पिछली परीक्षाओं व हाईस्कूल के अंकपत्र व प्रमाणपत्रों का डाटा मांगा गया था।
विज्ञापन

बोर्ड को भेजा गया कुछ छात्र छात्राओं का डाटा मिलान नहीं खा रहा था। बोर्ड ने जिलों के उन विद्यालयों को पत्र भेजकर डाटा सही कराने के लिए कहा था। किंतु 37 परीक्षार्थियों के अंक तालिका व प्रमाणपत्र मेल नहीं खा रहे हैं। बोर्ड ने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए डीआईओएस को फिर पत्र भेजकर परीक्षार्थियों के अभिलेखों को दुरुस्त कराने की मांग की है। डीआईओएस वीके दुबे ने संबंधित 10 विद्यालयों को नोटिस जारी कर तत्काल अभिलेख संशोधित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
विद्यालय कोड व फंसे छात्र छात्राओं की संख्या
विद्यालय कोड परीक्षार्थी
1350 4
1353 2
1367 4
1435 1
1495 3
1568 1
1587 3
1619 4
5006 6
5052 9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed