{"_id":"57507fa14f1c1b7f2f1090e4","slug":"notice-19-bdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में लापरवाही पर 19 बीडीओ को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में लापरवाही पर 19 बीडीओ को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
नोटिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना से होने वाले सभी कार्यों की समीक्षा में स्थिति बदतर मिलने पर सीडीओ ने सभी बीडीओ को कारण बताओ नोटिस दी। विकास भवन सभागार में सीडीओ टीके शिबु की अध्यक्षता में बुधवार की शाम को समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन
सीडीओ ने सक्रिय जॉबकार्ड धारकों के आधार कार्ड की फीडिंग, मई माह तक लक्ष्य के अनुसार मानव दिवस का सृजन, ग्राम पंचायतों में मस्टर रोल का सृजन न करने, मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत खोदे गए तालाब, पाइप लाइन में मजदूरों का लंबित भुगतान, मस्टर रोलों की फीडिंग की स्थिति और भारत सरकार के प्राथमिकता में शामिल वर्मी कंपोस्ट/नेडप कंपोस्ट, शौचालय और आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण की स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन
जिसमें सभी विकास खंडों में प्रगति अच्छी नहीं मिली। विकास खंड टड़ियावां, शाहाबाद, कछौना, पिहानी, बावन, सुरसा, हरियावां, संडीला, भरखनी, भरावन, बिलग्राम, माधौगंज, मल्लावां, सांडी, हरपालपुर, बेहंदर, कोथावां, टोडरपुर व अहिरोरी के खंड विकास अधिकरियों को सीडीओ ने कारण बताओ नोटिस देकर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन