फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Not applying the death of two young men riding a bike helmet

हेलमेट न लगाने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Fri, 13 May 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 13 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Not applying the death of two young men riding a bike helmet
हादसे के बाद खड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला

मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के मजेटा गांव के निकट तेज रफ्तार दो बाइकें सामने से टकरा गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइकों के चालकों की मौके पर मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दी। धटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का शव देखते ही कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि यदि बाइक चालक हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान बच जाती।

विज्ञापन


मल्लावां थाना क्षेत्र के नरायणमऊ निवासी सरोज (26) पुत्र इंद्रराज बाइक से बहनोई के घर बेंहदर गया था। शुक्रवार को वह बेंहदर से अपने गांव लौट रहा था। मजेटा गांव के पास उसकी बाइक सामने से आ रहे विकास (20) पुत्र राकेश निवासी बांसा की बाइक से टकरा गई। दोनों ही बाइक सवार तेज रफ्तार से थे। जोरदार भिड़ंत के कारण दोनों ही बाइक सवार उछलकर सिर के बल गिरे। हेलमेट न लगाए होने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। रोते बिलखते परिजन धटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed