{"_id":"61b78af598646918c077ab7d","slug":"no-trafffic-rules-followed-hardoi-news-knp6693641181","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूं उड़ा रहे यातायात नियमों का धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूं उड़ा रहे यातायात नियमों का धज्जियां
विज्ञापन
घंटाघर रोड पर बिना हेलमेट लगाए जाते बाइक सवार। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। उपसंभागीय परिवहन कार्यालय व पुलिस के निरंतर जागरुकता अभियान चलाने के बाद भी लोग ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। हेलमेट न लगाने के कारण हो रहे हादसों के बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं।
हेलमेट लगाए बिना दो पहिया वाहन और बिना सीट बेल्ट लगाए कार चलाना आम हो गया है। सोमवार को शहर की अलग-अलग सड़कों पर लोग बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाते नजर आए तो कहीं बाइक चलाते वक्त मोबाइल पर बात करते। चार पहिया वाहन चलाते वक्त भी लोग सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैैं। शहर निवासी विकास व विशेष श्रीवास्तव का कहना है कि प्रशासन को इस दिशा में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। लोग यातायात नियमों का पालन करेंगे तो हादसों में कमी आएगी, साथ ही शहर को जाम जैसी समस्या से भी निजात मिलेगी।
यातायात निरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए निरंतर अभियान चलाए जाते हैं और वाहन चेकिंग की जाती है। नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाता है। जल्द ही इसको लेकर विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।