{"_id":"61cca5cb7f76871f640315c8","slug":"no-sansadhan-in-chc-hardoi-news-knp672456118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में संसाधन कम,वार्ड ब्यॉय करे कोविड जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में संसाधन कम,वार्ड ब्यॉय करे कोविड जांचें
विज्ञापन
हरपालपुर सीएचसी में कोरोना के मरीजों के बने वार्ड में पड़े बेड। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से जंग में संसाधनों की कमी आड़े आ सकती है। हरपालपुर सीएचसी में सात ऑक्सीजन सिलिंडर हैं और वेंटिलेटर का अभाव है। लैब कर्मी न होने से वार्ड ब्वाय कोविड जांच कर रहा है।
हरपालपुर सीएचसी में कोरोना के मरीजों के लिए 16 बेड का वार्ड तो बना दिया गया लेकिन सुविधाएं शून्य हैं। संसाधनों के नाम पर ऑक्सीजन सिलिंडर कम हैं। वहीं 20 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर उपलब्ध हैं।
सूत्रों के मुताबिक यहां दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में नहीं हैं। सीएचसी मेें कोरोना की जांच के लिए प्रतिदिन लगभग 100 से 120 मरीज आ रहे हैं। लैब कर्मी न होने से अप्रशिक्षित वार्ड ब्वाय आरटीपीसीआर जांच कर रहा है। वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है। कर्मचारियों ने बताया कि सीएचसी में मरीजों को भर्ती कर ऑक्सीजन सिंलिंडर लगाकर रेफर करने की व्यवस्था है। ऐसे में कोरोना से जंग मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन
वर्जन
सीएचसी में कोरोना को लेकर सभी तैयारियां कर ली गईं हैं। मरीजों के लिए 16 बेड की व्यवस्था व जरूरी संसाधन जुटा लिए गए हैं। - डॉ. अमित कुमार, सीएचसी अधीक्षक, हरपालपुर।