{"_id":"61bcd962926b1554c60f72f9","slug":"no-payment-to-7-thousand-farmers-hardoi-news-knp6701458197","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 हजार किसानों के 110 करोड़ बाकी, एनपीसीआई मैपिंग हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 हजार किसानों के 110 करोड़ बाकी, एनपीसीआई मैपिंग हल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में बुधवार शाम तक 20 हजार से अधिक किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 16 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीद हो चुकी है। लेकिन अब तक मात्र 13 हजार किसानों को ही भुुगतान किया जा सका है। सात हजार किसानों का एजेंसियों पर लगभग 110 करोड़ रुपये से अधिक भुगतान तकनीकी खामी के कारण लंबित है। अधिकारियों का कहना है कि किसान बैंक जाकर आधार अपडेट करा लें। उनके खाते में भुगतान पहुंच जाएगा।
खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत जनपद में एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू हुई थी। जिले में विपणन विभाग समेत सात एजेंसियों के 95 केंद्रों पर धान खरीद की जा रही है। विपणन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार शाम तक 20225 किसानों से लगभग 16 लाख 35 हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। खरीद की रफ्तार भले ही चरम पर हो, लेकिन भुगतान की स्थिति काफी खराब है। तकनीकी खामी के कारण धान बेचने वाले हर तीसरे किसान के खाते में भुगतान नहीं पहुंच रहा है।
किसान एजेंसियों के दफ्तर काटकर परेशान हो रहे हैं।
इससे इतर विपणन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक समर्थन मूल्य के तहत एजेंसियों को क्रय धान के सापेक्ष किसानों को लगभग 315 करोड़ का भुगतान करना है, लेकिन अब करीब 13 हजार किसानों को मात्र 215 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया जा सका है। डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडेय ने बताया कि किसानों को भुगतान मुख्यालय से किया जा रहा है। जिन खातों की एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट कोऑपरेशन ऑफ इंडिया) से मैपिंग हो चुकी है, उन खातों में भुगतान भेजा जा रहा है। जिन किसानों के खाते में भुगतान नहीं पहुंचा है, उनसे अपील है कि वह बैंक जाकर खाता अपडेट करा लें।
विज्ञापन
किसानों की समस्या संज्ञान में है। ऐसे किसान जिनके खातों में धान खरीद से संबंधित भुगतान नहीं पहुंचा है, वह बैंक में जाकर आधार सीड करा लें या उसे अपडेट करा लें। ऐसा करने से उनका अकाउंट एनपीसीआई से मैप्ड हो जाएगा। - जेपी सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक, हरदोई
एजेंसी किसान देय भुगतान लंबित भुगतान
आरएफसी 7264 108.94 45.45
पीसीएफ 4550 75.52 19.07
पीसीयू 5523 89.53 27.22
मंडी 1452 19.29 6.64
यूपीएसएस 953 14.33 10.56
नैफेड 49 00.81 00.81
एफसीआई 265 03.55 00.08
नोट: लाभान्वित किसानों के साथ दर्शाई गई धनराशि करोड़ में।