फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   no officer reached, traders strike continue

नहीं पहुंचा कोई अधिकारी, दूसरे दिन भी जारी रही हड़ताल

Sun, 02 Jan 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
no officer reached, traders strike continue
नवीन गल्ला मंडी परिसर में धरना प्रदर्शन करते उद्योग व्यापार मंडल नवीन गल्ला मंडी स्थल के पदाधिक? - फोटो : HARDOI
हरदोई। गल्ला मंडी में स्ट्रांग रूम के लिए 54 दुकानें खाली करवाने की बात को लेकर आक्रोशित व्यापारियों की हड़ताल रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही। व्यापारियों का कहना है कि कोई अधिकारी उनकी समस्या सुनने नहीं पहुंचा। लखनऊ चुंगी के निकट स्थित उद्योग व्यापार मंडल नवीन गल्ला मंडी स्थल के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने धरना प्रदर्शन के दौरान कहा कि शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दबाव में दुकानें खाली नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हीं दुकानों के बाहर बैरिकेडिंग की जाए, जहां पर स्ट्रांग रूम बनाया जाए। शेष परिसर में व्यापार करने की अनुमति दी जाए। प्रशासन 54 दुकानें खाली करवा रहा है, जबकि धान का सीजन चल रहा है।
विज्ञापन

इससे व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। चुनाव की घोषणा होने के बाद ही दुकानें खाली कराई जाएं व व्यापार करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाए। व्यापारियों का कहना है कि शुक्रवार को एडीएम वंदना त्रिवेदी व अन्य पुलिस अधिकारियों के सामने व्यापारियों को धमका कर दुकानें खाली करवाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर व्यापारियों ने घंटा बजाकर मंडी में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी थी। शनिवार के बाद रविवार को भी व्यापारी धरने पर डटे रहे। हड़ताल जारी रही। कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। उपाध्यक्ष रामसरन गुप्ता, महामंत्री संजय गुप्ता, राकेश, अनुज, रवींद्र आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने भी नवीन गल्ला मंडी के व्यापारियों का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed