फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   No name on the stone carving hearts trust

पत्थर पर नहीं दिलों पर नाम उकेरने पर विश्वास

Wed, 27 Jan 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 27 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
No name on the stone carving hearts trust

विज्ञापन
उन्होंने कहा कि क्षेत्र गवाह है कि केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि सांसद नरेश अग्रवाल के सहयोग से दिलवाई गई। लेकिन पत्थर में नाम खुदवाकर दूसरे के प्रयासों को लोग पीछे करने में लग गए। लेकिन वह शायद यह नहीं जानते कि पत्थर की राजनीति में आज तक उनके राजनैतिक परिवार में से किसी ने राजनीति नहीं की।

 राजनीति की है तो सिर्फ विकास कार्य करके दिलों पर राज करने की। स्वतंत्र राज्य मंत्री ने कहा कि वह हमेशा जिले के लिए विकास कार्य कराते रहे हैं और आगे भी कराते रहेगें। उद्योगों के क्षेत्र में भी जिले को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। जिले में दो कलस्टर पहले ही स्वीकृत कराए जा चुके हैं जिससे देश के मानचित्र पर तो हरदोई उभरेगा ही इसके साथ सैकड़ों लेागों को रोजगार भी मुहैया होगा।
विज्ञापन


उन्होंने लगे स्वास्थ्य मेले एवं किसान मेले पर आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे सराहनीय और कुछ हो ही नहीं सकता। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। आयोजक ब्लाक प्रमुख संजय मिश्र ने कहा कि राज्य सभा सांसद के दिशा निर्देशों व उनके  प्रयासों के बाद मलिहामऊ अब किसी क्षेत्र में पीछे नहीं रह गया है। आगे भी विकास की राह पर अग्रसर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभग, उद्वान, यूपी एग्रो, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, इफको, भूमि सुधार, बाल पुष्टाहार, जल निगम सहित एक दर्जन से अधिक विभागों ने स्टाल लगाए व लोगों को अपने अपने विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य जैराम, बलराम पाल, श्रीराम, विष्णु दयाल, अख्तर गाजी, अनंग पाल सिंह, मनोज, डेरानाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed