फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   no holy special train stopage in hardoi

जिले में होली स्पेशल ट्रेन का ठहराव नहीं

Mon, 24 Feb 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
no holy special train stopage in hardoi
रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। कोहरे के कारण दिसंबर में बंद की गई ट्रेनों का संचालन एक माह आगे तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। प्रमुख ट्रेनों का संचालन निरस्त होने के कारण लोगों को त्यौहार पर घर पहुंचने के लिए रिजर्वेशन मिलना मुश्किल हो चला है। रेलवे द्वारा शुरू की गई दर्जन भर से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों में से भी किसी का ठहराव हरदोई में नहीं किया गया है। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि जो ट्रेन संचालित की जा रही हैं, उनमें वेटिंग का आंकड़ा अभी से 100 के पार जा पहुंचा है।
विज्ञापन

नौ मार्च को होली है। सभी की कोशिश होती है कि त्यौहार अपनों के बीच मनाया जाए। ऐसे लोगों के लिए इस बार ट्रेनों की कमी परेशानी का सबब बनी हुई है। दिसंबर में कोहरे के चलते कारण बंद की गईं दर्जन भर से अधिक ट्रेनों को फरवरी के अंत तक शुरू किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन चार दिन पूर्व ही रेल मुख्यालय ने बंद चल रही ट्रेनों का निरस्तीकरण एक माह तक के लिए बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

ऐसे में इन ट्रेनों के जरिये त्यौहार पर घर पहुंचने का आस लगाए बैठे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने होली पर लखनऊ दिल्ली समेत अन्य रूटों पर दर्जन भर से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, लेकिन इनमें से किसी का ठहराव हरदोई में नहीं है। लोगों का कहना है कि ट्रेनों की कमी के कारण उन्हें त्योहार पर रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें चल रही हैं निरस्त
- बनारस से देहरादून जाने वाली अप रूट की ट्रेन 14265 जनता एक्सप्रेस 31 मार्च तक निरस्त।
- देहरादून से बनारस जाने वाली डाउन लाइन की ट्रेन 14266 जनता एक्सप्रेस का संचालन 1 अप्रैल तक निरस्त।
- बनारस से बरेली जाने वाली अप रूट की ट्रेन 14235 बनारस बरेली एक्सप्रेस का संचालन 31 मार्च तक निरस्त।
- बरेली से चलकर बनारस जाने वाली डाउन लाइन की ट्रेन 14236 बरेली बनारस एक्सप्रेस का संचालन 1 अप्रैल तक निरस्त।
- सियालदाह से जम्मूतवी जाने वाली अप रूट की ट्रेन 13151 सियालदाह एक्सप्रेस का संचालन 31 मार्च तक बंद।
- जम्मूतवी से सियालदाह जाने वाली डाउन रूट की ट्रेन 13152 सियालदाह एक्सप्रेस का संचालन 2 अप्रैल तक बंद।
स्पेशल ट्रेनें जिन्हें नहीं मिला ठहराव
डाउन लाइन
04998 भटिंडा वाराणसी स्पेशल 1 मार्च रविवार से 8 मार्च तक संचालित होगी।
04502 नंगल डैम लखनऊ स्पेशल 2 मार्च सोमवार से 9 मार्च तक संचालित होगी ।
04612 माता वैष्णो देवी कटरा वाराणसी स्पेशल 1 मार्च रविवार से 8 मार्च तक संचालित होगी।
04420 हजरत निजामुद्दीन दिल्ली लखनऊ स्पेशल 2 मार्च सोमवार से 9 मार्च तक संचालित होगी ।
अप रूट
04997 वाराणसी भटिंडा स्पेशल 2 मार्च सोमवार से 9 मार्च तक संचालित होगी।
04501 लखनऊ से नंगल डैम स्पेशल 3 मार्च मंगलवार से 10 मार्च तक संचालित होगी।
04611 वाराणसी से माता वैष्णा देवी कटरा स्पेशल 3 मार्च मंगलवार से 10 मार्च तक संचालित होगी।
04419 लखनऊ से हजरत निजामुद्दीन दिल्ली स्पेशल 5 मार्च गुरुवार से 12 मार्च तक संचालित होगी।
लोगों ने बताई समस्या
बिलग्राम चुंगी निवासी सूरज ने बताया कि ढाई माह से भी अधिक वक्त से दिल्ली लखनऊ समेत अन्य रूटों की कई प्रमुख ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर मजबूरन लोगों को दूसरे संसाधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
बावन चुंगी निवासी मीत अग्रवाल ने बताया कि दिसंबर में कोहरा था, ऐसे में ट्रेनों का संचालन बंद किया जाना तार्किक था, लेकिन एक माह से मौसम पूरी तरह से साफ है। ट्रेनों का संचालन अब भी शुरू नहीं किया गया है। प्रमुख ट्रेनों का संचालन बंद होने से समस्या है।
सरकुलर रोड निवासी रमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि कई परिवार ऐसे हैं, जिनके कुछ लोग बाहर काम करते हैं, त्योहार पर सबसे मिलने का इंतजार होता है। इस बार ट्रेनों की कमियों ने बाहर रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है।

नुमाइश चौराहा निवासी अंकुर वर्मा ने बताया कि रेल मुख्यालय ने होली पर कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, लेकिन इसमें हरदोई की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। दर्जन भर प्रमुख ट्रेनें पहले से ही बंद चल रही हैं, जिनका संचालन जारी है, उन पर भी लंबी वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed