{"_id":"e8a8d6761212155b91209819ce5e16d1","slug":"no-health-conscious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य के प्रति सजग नहीं छात्राएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य के प्रति सजग नहीं छात्राएं
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 17 Sep 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य कन्या महाविद्यालय में बुधवार को छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। किसी छात्रा का वजन कम मिला तो किसी में खून की कमी पाई गई। डाक्टरों ने छात्राओं को शिक्षा, खेल के साथ-साथ नियमित पौष्टिक आहार के सेवन पर भी बल दिया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य परीक्षण करने आई जिला महिला चिकित्सालय की चिकित्सक डा. अर्चना अग्रवाल ने कहा कि शिक्षित समाज में भी बालिकाएं भोजन के प्रति सचेत नहीं हैं। ये पूरा भोजन करने की बजाय छिटपुट खाने में रुचि दिखाती हैं, जिसका नतीजा भविष्य में कष्ट देता है।
विज्ञापन
कभी खून की कमी होती है तो कभी वजन कम। कहा कि छात्राएं अपने भोजन के प्रति सचेत रहें। छात्राओं का टीम ने ब्लड शुगर, आंखों आदि का भी परीक्षण कर परामर्श दिया। टीम में डा. अर्चना अग्रवाल के अलावा डा. रीतू गुप्ता, साधना यादव भी शामिल रहीं।
विज्ञापन