{"_id":"65ba95ee714fa020340ae1bd","slug":"no-excuse-of-illness-will-be-accepted-for-examination-duty-hardoi-news-c-213-1-hra1002-109936-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: परीक्षा ड्यूटी में नहीं चलेगा बीमारी का बहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: परीक्षा ड्यूटी में नहीं चलेगा बीमारी का बहाना
Thu, 01 Feb 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के दौरान तैनात कक्ष निरीक्षक व केंद्र व्यवस्थापक को ड्यूटी करने में बहानेबाजी नहीं चलेगी। उनको नियमित रूप से ड्यूटी करनी होगी। बीमारी की जांच में सीएमओ की निगरानी में गठित स्वास्थ्य पैनल का प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के 138 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक के रूप में माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती है। इस बार 138 केंद्र व्यवस्थापक, 138 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, 71 वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और 5244 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी।
बोर्ड की ओर से विद्यालय की ओर से दर्ज सूचना के आधार पर विद्यालय में तैनात शिक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी। वहीं स्थानीय स्तर पर भी विकल्प के रूप में ड्यूटी लगाने की कवायद चल रही है। विगत वर्षों में परीक्षा के दौरान माध्यमिक विद्यालयों के अधिकांश शिक्षक अनुपस्थित हो जाते थे। उनके स्थान पर बेसिक विद्यालयों के शिक्षकों को लगाना पड़ता था। इस बार बोर्ड की ओर से परीक्षा ड्यूटी के दौरान शिक्षक अनुपस्थित न हों, इसके लिए कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
बोर्ड की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बीमारी के नाम पर शिक्षक परीक्षा ड्यूटी से गायब नहीं हो सकेंगे। जो शिक्षक बीमार हैं, उनको सीएमओ की ओर से गठित पैनल से जांच कर प्रमाण पत्र देना होगा। तभी परीक्षा ड्यूटी से छूट मिलेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद् प्रसाद ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार कार्यवाही की जाएगी।