फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   No doctor in PHC

पाली पीएचसी में नहीं मिले डाक्टर

Sat, 03 Sep 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sat, 03 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
No doctor in PHC
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पाली। एसडीएम के औचक निरीक्षण में शनिवार को कसबे में संचालित न्यू पीएचसी की खामियां उजागर हो गईं। अस्पताल में चारों तरफ गंदगी पसरी थी और तीन डाक्टर व दो नर्स गैरहाजिर मिलीं। कार्रवाई के लिए एसडीएम ने डीएम को लिखा है।

विज्ञापन


एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने शनिवार को न्यू पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम को तीन डाक्टर अनुपस्थित मिले। लेवर रूम में गंदगी पसरी थी और ड्यूटी पर तैनात दोनों नर्स भी नहीं आई थी। गंदगी पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई। बेड के चादर गंदे देख उन्होंने जानकारी ली, तो बताया गया कि फार्मेसिस्ट के पास धुले चादर रखे हैं।
विज्ञापन


एसडीएम ने फार्मेसिस्ट को बुलाकर फटकार लगाई तथा तत्काल दूसरी चादरें बिछाने के निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती महिलाओं से सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। धनदेवी, मीना और रामदेवी ने समय से दवाएं व खाने पीने की सामग्री नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने दवा स्टोर में स्टाक जांचा तो पता चला कि स्टोर में दवाएं पर्याप्त हैं। लेकिन रजिस्टर पर चढ़ाई नहीं गई हैं। एसडीएम ने गैर हाजिर मिले डाक्टरों पर कार्रवाई के लिए डीएम व सीएमओ को पत्र लिखकर संस्तुति की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed