फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nitin Agarwal charges imposed on BJP

नितिन अग्रवाल ने भाजपा पर लगाया आरोप

Fri, 26 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 26 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Nitin Agarwal charges imposed on BJP

पिहानी (हरदोई)। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने भाजपा पर देश में जहर घोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा व आरएसएस पर आरोप लगाया कि इनके नेता प्रचार में आगे हैं लेकिन वादे पूरे करने में पीछे हैं। वह बृहस्पतिवार को अंबेडकरनगर में आयोजित बैठक में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान तबाह हैं, लेकिन इन्हें मिलने वाली सहायता में एक भी पैसा केंद्र सरकार का नहीं है। आरोप लगाया कि भाजपा जब जब सत्ता में आई देश का माहौल जहरीला हुआ। भाजपा देश को जाति-धर्म के आधार पर बांट रही है।
विज्ञापन


बच्चों को गिरफ्तार किया जा रहा और जातीय आधार पर फैसले हो रहे हैं। उन्होंने हरदोई से सपा से एमएलसी पद के लिए मिस्बाहुद्दीन की उम्मीदवारी और नाम लिए बगैर एक नेता की बगावत पर कहा कि जिनकी फितरत धोखेबाजी की थी, जो खुल कर सामने आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय विधायक श्याम प्रकाश, प्रत्याशी मिस्बाहुद्दीन, ब्लाक प्रमुख पति जयप्रकाश गुप्ता जेपी, चेयरमैन डा. सईद खां, फक्कन, कमलाशंकर मिश्रा, मोहसिन ज़मीर ज़ैदी, दिलीप मिश्रा व नन्हें सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सर्वेंद्र गुप्ता, नितिन गुप्ता रोशन, धीरज गुप्ता, इरफान कुरैशी, शरीफ सिद्दीकी, रफ्फन खां, गोपी सिंह, डा. अब्दुल कादिर, भानु प्रताप सिंह, मोहम्मद अजीम, मोनू कुरैशी, गौरव, अनिल कुमार व संजीव शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed