फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   night curfew but big mob in day

कोरोना कर्फ्यू लागू, दिन में दिखे हालात बेकाबू

Sat, 25 Dec 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
night curfew but big mob in day
कुछ इस तरह व्यस्त नजर आया सिनेमा रोड। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शनिवार से रात्रि कर्फ्यू लागू हो गया लेकिन दिन में हालात ऐसे दिखे जैसे ओमिक्रॉन का भय न हो। लगभग सभी बाजार और सड़कों पर भीड़ रही और लोग बिना मास्क के नजर आए। ऐसे में कोरोना से जंग मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन

शहर की बाजारों में ओमिक्रॉन को लेेकर लापरवाही दिखी। सवारियों से खचाखच आटो भरे नजर आए तो वहीं घर से बाहर निकलने वाले लोग बिना मास्क के ही नजर आए। रोडवेज बस अड्डे पर भी बिना जांच के लोग आते-जाते दिखे। बाजारों में दुकानदार भी कोविड मानकों की अनदेखी करते दिखे। सिनेमा रोड पर दुकानदार व ग्राहक बिना मास्क के ही दिखे।
विज्ञापन

खुद के साथ दूसरों का जीवन सुरक्षित रखें
अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी ने बताया कि खुद के साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रखें। इसके लिए गाइड लाइन का पालन करें और स्कूल कालेज, लॉन संचालक, मॉल संचालक आदि सभी अपने यहां निर्धारित संख्या से अधिक भीड़ कतई न लगने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी समितियों को किया गया सक्रिय
ईओ रविशंकर शुक्ल का कहना है कि निगरानी समितियों को सक्रिय किया जा रहा है। इनके माध्यम से मोहल्ले में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा बिना मास्क के बाजारों में निकलने वालों व दुकानदारों का चालान किया जाएगा।
यह दिशानिर्देश लागू
- मास्क की अनिवार्यता
- रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू
- बाजारों में मास्क नहीं तो सामान नहीं
- कार्यक्रमों व आयोजनों की सूचना प्रशासन को देनी होगी
- बंद स्थानों पर कार्यक्रम में 200 से अधिक लोग नहीं
- रोडवेज पर प्रतिदिन स्क्रीनिंग कराने के निर्देश
- बाजारों में दो गज की दूरी रखना अनिवार्य
- औद्योगिक इकाइयों को कर्फ्यू से होगी छूट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed