फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   NH-731 will directly connect to Sitapur Road two-lane from near Khetui.

Hardoi News: खेतुई के पास से एनएच-731 सीधे सीतापुर रोड टू-लेन से जुड़ेगा

Thu, 08 Aug 2024 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
NH-731 will directly connect to Sitapur Road two-lane from near Khetui.
हरदोई। गांवों को टू-लेन से जोड़ने के साथ ही नेशनल हाईवे-731 (हरदोई-लखनऊ मार्ग) को सीतापुर मार्ग से भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

गांवों और नेशनल हाईवे, राज्य राजमार्गों की इंटर कनेक्टिविटी वाले तीन और 3.75 मीटर चौड़ाई वाले मार्गों को अब सात मीटर चौड़ाई में बनवाया जाएगा। इससे इन मार्गों पर आने वाले गांवों के लोगों के साथ ही दूसरे जनपदों से आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा और सहूलियत होगी।
हरदोई को दूसरे जनपदों से जोड़ने वाले मार्गों के नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधीन चले गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने सात मार्गों के बाद अब और 15 मार्गों को सात मीटर चौड़ाई में बनवाए जाने के लिए चिह्नित किया है। इन मार्गों के बन जाने से लोगों को शहर के बाहर भी आवागमन के लिए चौड़े और अच्छे मार्ग मिल जाया करेंगे। एनएच-731 पर खेतुई मंदिर के पास से सात मीटर चौड़े मार्ग बन जाने से टिकरा, मंदारा, नीर गांव होते हुए सीतापुर मार्ग को इटौली के पास टू-लेन से जोड़ा जाएगा। ऐसे ही अन्य मार्गों को भी चयनित किया गया है।
विज्ञापन

-----
इन मार्गों का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण किया गया प्रस्तावित :
मार्ग का नाम - लंबाई (किलोमीटर में)

हरदोई-लखनऊ मार्ग से खेतुई मंदिर के सामने से टिकरा, मंदारा होते हुए नीर से सीतापुर मार्ग पर इटौली के पास तक : 15.00
महोलिया गोशाला से नीर तक : 5.00
कोथावां-माल मार्ग : 32.00
पलिया-लखनऊ मार्ग से कटौनाखेड़ा-कुंवरपुर-रामपुर होते चिमना नस्योली तक मार्ग : 18.70
सघई बेहटा से सकाहा होते हुए शाहजहांपुर मार्ग तक 15.60
सांडी-शाहाबाद मार्ग पर 30 और 40 किलोमीटर के पास चौड़ीकरण कार्य : 2.00
शाहाबाद-बेझा वासतनगर-अंनगपुर-सुल्तानपुर-धानीनगला मार्ग 15.30
बिलग्राम-सांडी-अल्हागंज मार्ग पर किलोमीटर 26वें से पलिया-बेड़ीजोर-कड़हर होते फर्रुखाबाद मार्ग : 11.60
हरपालपुर-बड़ागांव मार्ग : 12.350
भरखनी-रुपापुर कैनाल पटरी मार्ग : 15.700
पचदेवरा-रामपुर छैया से अंगनपुर चौराहे से आमतारा-मैकपुर-पत्योरा मार्ग : 11.00
गंजमुरादाबाद-सरायं सुल्तानपुर-दारूकुईयां-नयागांव मार्ग : 15.14
सांडी-बघौली मार्ग के चैनेज 11 से 29.850वें किलोमीटर तक चौड़ीकरण : 18.850
सहिजना-कुरसठ-बालामऊ मार्ग : 24.00
बिलरायां-पनवारी मार्ग से सुरसा-बीकापुर-बन्नापुर मार्ग पर चैनेज पांच से 19.325वें किलोमीटर तक : 14.33
-------
जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर इन मार्गों को चयनित किया गया है। मार्गों का सर्वे कराते हुए कार्ययोजना शासन को भेजी जा चुकी है। जल्द ही डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी भेजी जाएगी। शासन से वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही काम भी कराया जाएगा। -एसके मिश्रा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed