फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   new surwey needed, awas becomes dream

नए सर्वे की दरकार, कीजिए आवास के लिए इंतजार !

Fri, 17 Jun 2022 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
new surwey needed, awas becomes dream
हरदोई। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में जिले के हजारों लोगों का डाटा लॉक न हो पाने के कारण उनके आशियाने के सपनों पर ग्रहण लग गया है। हालत ये है कि 19 में छह ब्लाक क्षेत्रों में गत वित्तीय वर्ष योजना का लाभ किसी को नहीं मिला है। ये ब्लाक योजना के बाहर दिख रहे हैं।
विज्ञापन

2011 के सर्वे के बाद पात्रों के लिए ऑनलाइन डाटा फीड किया जाना था। जिले में आवास के लिए 59,055 पात्र परिवार ऑनलाइन दर्ज थे। जिन्हें आवास दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

इसके बाद आवास प्लस स्कीम के तहत तीन साल पहले कुछ समय के लिए ऑनलाइन डाटा फीड करने के लिए आवास पोर्टल खोला गया था। इसमें कई ग्राम पंचायतों का डाटा समय से फीड होकर लॉक न हो सका। इसी बीच पोर्टल को फीडिंग के लिए बंद कर दिया गया। इसका नतीजा ये हुआ कि छह ब्लॉक क्षेत्रों का कोई डाटा पोर्टल पर लॉक नहीं हो सका और दो वर्षों से इन ब्लाक क्षेत्रों में आवास योजना का लाभ किसी को नहीं मिल पा रहा है। इनमें सांडी, बावन, टड़ियावां, भरावन, पिहानी, सुरसा ब्लाक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2021- 22 में आवास लक्ष्य एवं पूर्ति
ब्लाक क्षेत्र लक्ष्य स्वीकृति
सांडी - -
बावन - -
टड़ियावां - -
भरावन - -
पिहानी - -
सुरसा - -
छह ब्लाक क्षेत्रों के लिए डाटा न होने के कारण पिछले दो वर्षों से आवास को लेकर लक्ष्य नहीं आया। जिन ब्लाक क्षेत्रों के लिए लक्ष्य आया है, उनमें भी कई पात्र लोगों के होने की संभावनाएं हैं। इस संबंध में शासन स्तर से सरकार को सूचना दी जा चुकी है। सर्वे होने के बाद ही अब आवास योजना को लेकर पात्र लोगों को आगे लाभ मिलने की संभावना है। -जीके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed