फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nephew killed uncle

चाचा ने भतीजे को मौत के घाट उतारा

Fri, 01 May 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 01 May 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Nephew killed uncle

माधौगंज थाना क्षेत्र में चाची के साथ अवैध संबंधों

विज्ञापन
के शक में चाचा ने भतीजे की तबल से काटकर हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर कुरसठ निवासी श्रीराम (55) पुत्र भगोले शुक्रवार की सुबह 6 बजे गांव के  किनारे सरपंच के गन्ना के खेत में शौच को गए थे। तभी उसके पड़ोस में रहने वाला रामविलास तबल (फरसा) लेकर उसके पास पहुंचे और उस पर हमला बोल दिया।

उसने तबल से हमला कर श्रीराम को मरणासन्न कर दिया। घटना से आसपास के लोग आ गए तो वह मौके से भाग गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां पर उसको चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

जानकारी होने पर थाना पुलिस गांव पहुंची और घटना के विषय में जानकारी ली। वहीं शहर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद श्रीराम के पुत्र विनोद ने बताया कि मारने वाला आरोपी उसके खानदान का है और वह रिश्ते में उसका बाबा लगता है।

बताया कि राम विलास को शक था कि उसकी पत्नी के साथ उसके पिता श्रीराम के अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर उसका गुरुवार को उसकी पत्नी के साथ विवाद हुआ था और उसने अपनी पत्नी को मारापीटा था। विनोद ने बताया कि डेढ़ साल पहले भी इसी बात को लेकर उसने अपनी पत्नी को मारापीटा था।

जिस पर वह लुधियाना अपनी बहन के पास काम करने चली गई थी। 15 दिन पूर्व ही उसकी पत्नी गांव आई थी। उसने बताया कि वह दो भाई है। उसके पिता मजदूरी करते थे। उधर, एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश मेें छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed