फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nephew killed, father and driver uncle injured as e-rickshaw overturns

Hardoi News: अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से भतीजे की मौत, पिता और चालक ताऊ घायल

Sat, 07 Mar 2026 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Nephew killed, father and driver uncle injured as e-rickshaw overturns
फोटो-1- सुंदरम। फाइल फोटो
हरदोई। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से मौके पर मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के पिता को मामूली चोटें आईं। बच्चे के ताऊ को गंभीर चोटें आईं। ताऊ को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हादसा शुक्रवार देर शाम सुरसा थाना क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के बल्लीपुर निवासी रामदीन खेती करते हैं। रामदीन की ससुराल देहात कोतवाली क्षेत्र के नयागांव मुबारकपुर में है। रामदीन के बड़े भाई जगदीश ई-रिक्शा चालक हैं। रामदीन ने बताया कि पत्नी गीता, पांच वर्षीय पुत्र सुंदरम के साथ वह शुक्रवार सुबह होली मिलने के लिए भाई जगदीश के ई-रिक्शा से ससुराल गए थे। गीता वहीं रुक गई थीं। देर शाम वह और सुंदरम ई-रिक्शे से वापस गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र के कराहीपुरवा के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सुंदरम समेत तीनों ई-रिक्शा के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया। सुंदरम को गंभीर चोटें आईं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रामदीन को मामूली चोटें आईं। जगदीश को गंभीर चोटें आईं। जगदीश को मेडिकल कॉलेज लाया गया। सुंदरम तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। सुरसा थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed