फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nephew arrested for murder of uncle

Hardoi News: चाचा की हत्या के आरोप में भतीजा गिरफ्तार

Tue, 12 Nov 2024 10:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Nephew arrested for murder of uncle
पाली। पाली कस्बे के मोहल्ला शेख सरॉय में अधेड़ की मौत के मामले में गैरइरादतन हत्या के आरोपी एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतक का सगा भतीजा है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पाली कस्बे के मोहल्ला शेख सरॉय निवासी बादशाह (45) अविवाहित था। वह अपनी बहन अनीसा के साथ रहता था। चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके दो बड़े भाई इरशाद के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार को इरशाद और बादशाह के बीच विवाद हो गया था। मारपीट में बादशाह घायल हो गया था और शुक्रवार की रात 11 बजे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

घटना में मृतक के भांजे अब्दुल हसन की तहरीर पर इरशाद और उसके परिजनों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पाली के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे ने बताया कि मंगलवार को दिन में 11 बजे इरशाद के पुत्र आफताब उर्फ भूरा को निजामपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed