फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   navratra

नवरात्र आज से, इस बार घर से ही करें पूजा

Tue, 24 Mar 2020 09:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
navratra
हरदोई। आज यानी 25 मार्च से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इस बार देवी के उपासकों को मंदिर में एकत्र न होकर घरों में ही मां की पूजा करने को कहा गया है। कोरोना को लेकर जनपद में धारा 144 लागू की जा चुकी है।
विज्ञापन

नवरात्र 2 अप्रैल तक चलेगी, देवी मां के अलग-अलग नौ स्वरूपों की उपासना की जाएगी। कहा जाता है कि देवी मां इन दिनों अपने भक्तों का कल्याण करती हैं। शास्त्रों के जानकार उमाकांत अवस्थी बताते हैं कि चैत्र नवरात्र की अष्टमी एक अप्रैल को मनाई जाएगी। कन्याभोज दो अप्रैल को होगा। इस बार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा यानी 25 मार्च से विक्रम नवसंत्सवर 2077 का प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

इधर कोरोना को लेकर पूजन सामग्रियों की दुकान पर आनन फानन में पूजन सामग्री खरीदी जा रही है श्रद्धालुओं को यह भी नहीं पता कि कल मंदिर खुलेंगे या नहीं। जबकि शास्त्रियों का कहना है कि पूजन पूरी श्रद्धा से घर पर ही करें। मंदिर में जबरन पहुंचकर भीड़ लगाकर, संक्रामक रोगों को न्यौता देना मां को भी अच्छा नहीं लगेगा। इसलिए घर पर ही पूजन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मां दुर्गा क ो आसन, नैवेद्य, धूप, दीप आदि विविध वस्तुएं अर्पित करें
- हृदय की पवित्रता व आस्था के साथ मंत्रों का शुद्घ उच्चारण करने से मां वरदान देती है।
- देवालय को तोरण व विविध प्रकार के मांगलिक पत्रों से सजाने से भी पुण्य प्राप्त होता है।
- पेय पदार्थ अधिक मात्रा में ले
- फलों में संतरा या खीरा का सेवन करें
- कूटू के आटे में सिंगाड़े के आटे का भी करें सेवन
- गर्भवती महिलाएं चीनी व नमक का सेवन न छोड़े
- डायबिटीज वाले मरीज आलू व केले का सेवन करने से बचे
- निर्जला रहने से शरीर में हो सकती है कार्बोहाइडेट व प्रोटीन की कमी
हरदोई। कोरोना एलर्ट को लेकर वैसे तो बाजारों में बंदी रही लेकिन सब्जी व अन्य खाद्य पदार्थो को लेकर सब्जी मंडी खुली रही। जहां पूजन आदि की सामग्री की खरीददारी करने के लिए मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही। बाजारों में भक्तों की भीड़ और पूजन सामग्रियों की दुकानों को देखकर यदि यह कहा जाए कि बाजार कम भक्ति बाजार ज्यादा प्रतीत हो रहे थे गलत न होगा। पूजन सामग्री से लेकर फूल माला, पान, सुपाड़ी आदि की दुकानों पर भी श्रद्वालु ही नजर आ रहे थे तो इसके अलावा मिट्टी के कलश व सेरवा आदि की बिक्री भी जोरो पर रही। इसी तरह फलों की दुकानों पर भी व्रत रहने वालों श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही और फल विक्रेताओं ने भी श्रद्वालुओं की मांग के अनुसार फलों की मात्रा को पहले से ही बढ़ा कर दुकानों पर सजा रखा था। कुल मिलाकर इस बार भी फलों से लेकर अन्य सामग्री में भी मामूली से बढ़त देखने को मिली।

हरदोई। श्री श्रवण देवी मंदिर के संचालक गुड्डू सेठ का कहना है कि मंदिर बंद चल रहा है। आज से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। ऐसे में पुजारी द्वारा विधिवत पूजन होगा लेकिन पहले की तरह श्रद्धालुओं को पूजन कराना संभव नहीं होगा। एक दुक्का श्रद्धालु यदि आ जाएंगे तो उन्हें दर्शन करा दिए जाएंगे। मुख्य द्वार बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed