{"_id":"6716903e5dbd6f82ca058f79","slug":"naveen-chandra-behandar-block-president-and-asha-verma-nominated-as-minister-hardoi-news-c-213-1-hra1004-121485-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नवीन चंद्र बेहंदर ब्लाक अध्यक्ष व आशा वर्मा मंत्री मनोनीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नवीन चंद्र बेहंदर ब्लाक अध्यक्ष व आशा वर्मा मंत्री मनोनीत
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को शिक्षक भवन में हुई। मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में हुई बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। समस्याओं के निदान के लिए बीएसए का ज्ञापन दिया गया। संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने बेहंदर ब्लाक में संघ अध्यक्ष और मंत्री को मनोनीत किया।
संघ की बैठक में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को बधाई दी। उन्होंने शिक्षकों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। संघ जिलाध्यक्ष अक्षत पांडेय ने शिक्षकों की कई प्रकार की समस्याओं से अवगत कराया और उनके निदान के लिए एक ज्ञापन दिया। जिसमें शिक्षकों की दीपावली से पहले मानदेय भुगतान, चयन वेतनमान से संबंधित लंबित पत्रावलियों का निस्तारण करने और कई शिक्षकों का बाधित एक दिन का वेतन निर्गत कराने सहित 11 सूत्री मांग पत्र दिया।
बैठक में बेहंदर ब्लाक के रिक्त पद पर अध्यक्ष के लिए महमूदपुर लालता के प्रधानाध्यापक नवीन चंद्र सिंह को अध्यक्ष और रैसों की शिक्षिका आशा वर्मा को मंत्री मनोनीत किया। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय ने की। इस मौके पर विपिन कुमार सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह, अशोक अवस्थी, अनंतराम पांडेय, हिमांशु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।