फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   nautnki karane per fir

बिना अनुमति नौटंकी कराने में 22 पर रिपोर्ट

Mon, 28 Dec 2020 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
nautnki karane per fir
टड़ियावां। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर में बिना अनुमति सांस्कृतिक कार्यक्रम (नौटंकी) आयोजित किया जाना ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने कार्यक्रम रुकवा दिेया और 22 लोगों को नामजद करते हुए महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

ग्राम शंकरपुर में रविवार रात नौटंकी का आयोजन किया गया था। नौटंकी देखने के लिए बड़ी संख्या मेें ग्रामीण भी एकत्र हुए थे। इसी दौरान गश्त पर निकले सिपाही अरविंद कुमार यादव और होमगार्ड नरेंद्र प्रताप गांव पहुंच गए। एक ही जगह पर भीड़ एकत्र देख मौके पर गए तो पता चला कि नौटंकी हो रही है। आयोजन को लेकर अनुमतिपत्र भी मांगा गया, लेकिन ग्रामीण नहीं दिखा पाए। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने और महामारी अधिनियम के तहत 22 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। जिन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है उनमें महेेंद्र, रामसनेही, राजेश, रामासरे, रामभजन, विजयपाल, सालिकराम, सुधीर, मोतीलाल, मधुरपाल निवासीगण शंकरपुर व शोभित, रामनरेश, राधेश्याम और अनूूप निवासीगण बाबूपुर शामिल हैं। इसके अलावा रामनरेश निवासी टोनी थाना रोजा जनपद शाहजहांपुर, मैकू निवासी रमदानकुई थाना टड़ियावां, चेतराम निवासी हिंगुआपुर थाना हरियावां, रामकुमार निवासी डगरहा देहात कोतवाली, शिवराज निवासी कटका थाना टड़ियावां, रामपूजन निवासी खगेसियामऊ थाना रामकोट, जनपद सीतापुर, जय नरायण निवासी कछौना और संजीव निवासी मन्नापुरवा कोतवाली शहर हरदोई शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed