फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   nards outrage on the feeding

एनएआरडीएस योजना में फीडिंग पर नाराजगी

Sun, 04 Jan 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 04 Jan 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
nards outrage on the feeding
एनएआरडीएस योजना में लक्ष्य के मुताबिक फीडिंग न करने के कारण मुख्य पशु
विज्ञापन
चिकित्साधिकारी ने तीन ब्लाकों के पशु चिकित्साधिकारियों के खिलाफ चेतावनी जारी कर दी है। साथ ही समय रहते लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विकास भवन स्थित पशु पालन कार्यालय में समीक्षा बैठक में योजनाओं व उनके लक्ष्यों व उनकी प्रगति की समीक्षा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजेश मोहन दीक्षित ने की। उन्होंने समस्त पशु चिकित्साधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक योजना में पशुपालकों को लाभ मिले तथा हर पशु चिकित्सालयों में पशुओं को सही समय पर सही चिकित्सा मिले, इसका ध्यान रखा जाए।

हीलाहवाली पर कार्रवाई की जा सकती है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशु बीमा योजना, पशु बधियाकरण, टीकाकरण आदि योजनाओं के लक्ष्यों पर पशु चिकित्सालय वार समीक्षा की। जिसमें आनलान फीडिंग योजना एनएआरडीएस में खराब प्रगति पर तीन अस्पतालों टोडरपुर, बेहंदर व कछौना के पशु चिकित्साधिकारियों को चेतावनी जारी की और कार्य माह की 15 तारीख तक हर दशा में पूरा कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि कम प्रगति रहने पर शासन को भी विभागीय कार्रवाई को लिखा जाएगा। इस दौरान कई चिकित्साधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed