फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Narayan made ??food Ashayaon

नारायण ने कराया गरीबो को भोजन

Mon, 16 Mar 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 16 Mar 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Narayan made ??food Ashayaon

नारायण सेवा समूह ने रविवार को मौनी बाबा मंदिर पर

विज्ञापन
जरूरतमंदों के लिए भंडारे का आयोजन किया। समूह सदस्यों ने पूड़ी सब्जी का भोजन वितरण कर तमाम लोगों को भूख से राहत प्रदान की। भंडारे में दोपहर बाद से शाम तक सैकड़ों लोगों ने भोजन किया।

मौनी बाबा मंदिर पर नारायण सेवा समूह के तत्वावधान में आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने भोजन ग्रहण किया। समूह के कार्यकारी संचालक डा. जयराम गुप्ता ने मंदिर के पुजारी हरिओम पांडेय के सानिध्य में भगवान की पूजा कर उन्हेें भोग लगाकर गरीबों को भोजन का वितरण किया।

संचालक जयराम गुप्ता ने कहा कि दूसरों की सेवा एवं सहायता से जो संतोष, सुख व वैभव की प्राप्ति होती है, उसे शब्दोें में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। आशुतोष मिश्रा, दौलतराम, सीता, प्रियम मिश्रा, जयशंकर गुप्ता, अरविंद कुमार, कमलेश रस्तोेगी व एसएन यादव ने कहा कि गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा ईश्वर की सच्ची भक्ति के समान है।

डा. नरेश चंद्र शुक्ला, हरिश्चंद्र शुक्ला, सुमेर सिंह, सोमेश, मो. वशी, तारक नाथ, पतिराज ने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराने से कष्ट एवं विपत्तियों का नाश होता है और वैभव व सुख प्राप्त होता है।

आरडी पाल, डा. जेबी सिंह, प्रभुदयाल गुप्ता, नितिन मिश्रा, डा. अनुज गुप्ता, डा. सुधीर चौहान ने कहा कि लोग व्यर्थ में शांति को ढूंढ रहे हैं, पर सुख-शांति सिर्फ गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा में है। इस मौके पर शशिकांत मिश्रा, कमला अवस्थी, राजीव दीक्षित, एनके राय, मुकेश, पंकज सिंह, अरुण सिंह व दिवाकर बाजपेयी ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed