{"_id":"63e15abeb0adff33215a08dd","slug":"na-hardoi-news-c-12-1-69571-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अनियमितता पर महीनकुंड प्रधान और सचिव को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अनियमितता पर महीनकुंड प्रधान और सचिव को नोटिस
विज्ञापन
हरदोई। गांवों के विकास और निर्माण में गड़बड़ी पर डीएम ने कार्रवाई तेज कर दी है। डीएम एमपी सिंह ने अहिरोरी की ग्राम पंचायत महीनकुंड की प्रधान और पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर 15 दिन में उत्तर मांगा है। प्रधान को चेतावनी दी है कि साक्ष्य सहित और संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर पंचायतीराज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने यह नोटिस महीनकुंड निवासी बृजकिशोर और कमलेश कुमार की शिकायत पर व्यापार कर विभाग के उपायुक्त और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अभियंता की ओर से की गई जांच में मिली गड़बड़ी पर जारी किया है। उन्होंने नोटिस में कहा है कि शिकायतकर्ता की ओर से दिए गए बिंदुओं पर जांच की गई। जांच में मनरेगा श्रमिकों को रोजगार देने में गड़बड़ी की पुष्टि हुई।
भूमि के समतलीकरण के कराए गए कार्यों की सत्यापन के समय न तो फोटोग्राफ उपलब्ध कराए गए और न ही इसके कोई साक्ष्य मिले हैं। डीएम ने महीनकुंड की प्रधान गीता और ग्राम विकास अधिकारी विनय कुमार वर्मा को नोटिस जारी कर साक्ष्य सहित उत्तर मांगे हैं। उन्होंने अहिरोरी बीडीओ के माध्यम से प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस प्राप्त कराते हुए प्राप्ति रसीद डीपीआरओ कार्यालय में जमा कराने के आदेश दिए हैं।