फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   road accident in hardoi, one died

Hardoi Accident: कंटेनर से कार टकराई, एक की मौत और दो घायल

Tue, 07 Feb 2023 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 07 Feb 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
road accident in hardoi, one died
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
शादी-बरातों में वीडियो बनाने वाले युवक लखनऊ से मुरादाबाद लौट रहे थे। हरदोई-लखनऊ रोड पर टुटियारा मोड़ पर कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराई। इससे कार सवार सभी लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दो सवार भी घायल हो गए।
विज्ञापन


मुरादाबाद के करनपुर हरकिशनपुर थाना छलिलेठ जिला मुरादाबाद निवासी अंकित (18) शादी-बरातों में वीडियो बनाने का काम करता था। मुरादाबाद के ही वेदप्रकाश (40) और अफरोज (30) भी उसी के साथ काम करते थे। रविवार को लखनऊ में एक शादी थी। अंकित, वेदप्रकाश और अफरोज के साथ वीडियो शूट करने वहां गया हुआ था। सोमवार की सुबह तीनों कार से लौट रहे थे।
विज्ञापन


उसी बीच कछौना कोतवाली के टुटियारा मोड़ के पास एएनसी कंपनी का स्टोर है। बाहर सड़क के किनारे कंपनी के कंटेनर खड़े रहते हैं, अंकित की कार कंटेनर से जा टकराई। इसके चलते उस पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी ले जाया जा रहा था। उसी बीच अंकित की वहां पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया। साथ ही हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed