{"_id":"63d02104192cf245ac065d55","slug":"na-hardoi-news-c-12-1-54785-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बकाया बिल जमा न करने पर 913 की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बकाया बिल जमा न करने पर 913 की बिजली गुल
Tue, 24 Jan 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल जमा न करने पर 913 के कनेक्शन कटे, 107 पर केस दर्ज
- प्रतिदिन चलाया जा रहा चेकिंग व बकाया वसूली अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बिजली विभाग बकाया वसूली और बिजली चोरों के खिलाफ शहर में अभियान चला रहा है। इसमें 913 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। वहीं बिजली चोरी करने में 107 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विभाग की ओर से अल सुबह की गई चेकिंग में 52 उपभोक्ता कटिया डाल कर बिजली चोरी करते मिले। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा बकाया में कटे गए कनेक्शनों की जांच की गई। इसमें 55 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चलते मिले। इस पर उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा बकाया बिल जमा न करने पर जनवरी में अब तक 913 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं।
मंगलवार को अधीक्षण अभियंता सुरेश चंद्र यादव और उपखंड अधिकारी केपी सिंह ने रद्घेपुरवा और कौढ़ा में बकाये में काटे गए कनेक्शनों की जांच की। इसमें एक उपभोक्ता का कनेक्शन चलता मिला। उपभोक्ताओं की ओर से बकाया बिल जमा करने की जानकारी दी गई। उपखंड अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि शहर में लगातार अभियान जारी है और जो भी कटे कनेक्शन चलते मिलेंगें। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कटे कनेक्शन चलने के लिए क्षेत्र के लाइनमैन की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी और उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।