{"_id":"63cc312588c901745b631bd7","slug":"na-hardoi-news-c-12-1-51553-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सांडी और भरखनी की आवास योजना के पंजीकरण, जियो टैग की कम मिली स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सांडी और भरखनी की आवास योजना के पंजीकरण, जियो टैग की कम मिली स्थिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास योजना में जियो टैग की स्थिति मिली खराब, जताई नाराजगी
- बीडीओ को तेजी से लक्ष्य के सापेक्ष पंजीकरण कराने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
सांडी/भरावन। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में लक्ष्य के सापेक्ष पंजीकरण और जियो टैग में सांडी और भरखनी की स्थिति खराब मिली। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। सांडी बीडीओ को एक दिन में स्थिति में सुधार लाने के साथ ही प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी है।
प्रधानमंत्री आवास योजना में शासन ने 33,781 आवासों का लक्ष्य दिया है। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने गुरुवार रात ऑनलाइन ब्लॉकवार समीक्षा की। बताया कि ब्लॉक सांडी और भरखनी की स्थिति काफी खराब बै। अहिरोरी की स्थिति में सुधार के लिए कोथावां बीडीओ पंकज यादव और माधौगंज की स्थिति में सुधार के लिए बेहंदर बीडीओ उमेश अग्रवाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
यहां बीडीओ पंजीकरण और जियो टैग कराने के साथ ही योजना के प्रति उदासीनता बरतने वाले संयुक्त खंड विकास अधिकारी के संबंध में रिपोर्ट भी प्राप्त कराएंगे।
योजना के नोडल अधिकारी पीडी गजेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने लाभार्थी को आवास की स्वीकृति के लिए 26 जनवरी तक का समय दिया है। 31 जनवरी तक स्वीकृति के सापेक्ष शत-प्रतिशत लाभार्थियों को प्रथम किस्त जारी की जानी है।