फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   murder,hardoi news,married woman,poisoned,charged

विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहर, मौत

Sat, 22 May 2021 09:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
murder,hardoi news,married woman,poisoned,charged
हरदोई। चंदेलपुरवा निवासी विवाहिता ने शुक्रेवार की रात संदिग्ध हालात मेें जहर खा लिया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतका के मामा ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के ग्राम चंदेलपुरवा निवासी ममता (32) ने शुक्रवार की रात संदिग्ध हालात में घर में रखा जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

देर रात ममता की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। सूचना मिलने के बाद ममता के मामा विश्राम निवासी ग्राम महुआ टोला शाहाबाद परिजनों के साथ वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ममता के माता-पिता की मौत हो चुकी है। बताया कि ममता की शादी राजेश से लगभग 11 साल पहले हुई थी, उसके कोई संतान नहीं है। पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते रहते थे।

विश्राम ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed