फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   murder

महिला के साथ पार कर दी थीं क्रूरता की सारी हदें

Mon, 06 Apr 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
murder
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में लकड़ी बीनने गई महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने के मामले में आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला से दुष्कर्म के बाद उसके नाजुक अंग पर भी प्रहार किया गया। महिला को लात-घूंसों से पीटा गया, जिसके कारण उसका लीवर भी फट गया था।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शनिवार सुबह 11 बजे लकड़ी बीनने गई थी। रविवार को उसका शव गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर एक खेत में अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला था।
विज्ञापन

शव देखकर पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी। मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध दुष्कर्म के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार महिला के पूरे शरीर पर लात-घूसों से वार के निशान मिले हैं। चेहरे पर भी तीन निशान मिले हैं। गला दबाकर महिला की हत्या की गई है।
टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed