फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Municipality clerk arrested for cheating in the name of job

Hardoi News: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला नगर पालिका क्लर्क गिरफ्तार

Sat, 14 Jan 2023 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Municipality clerk arrested for cheating in the name of job
पुलिस की हिरासत में क्लर्क नवीन जैन। - फोटो : ATHROLI
नगर पालिका में नौकरी के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये ऐंठने वाले क्लर्क को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। नगर पालिका ने उसके निलंबन की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। वहीं, ठगी में उसका साथ देने वाला विनय ठाकुर निवासी नौरथा फरार है। पुलिस की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पालीमुकीमपुर के गांव रामपुर गोसाईं निवासी कपिल पुत्र पीताबंर सिंह व जखैरा निवासी करतार सिंह ने अगस्त 2022 में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया कि नगर पालिका में तैनात क्लर्क नवीन जैन निवासी गांधी गली ने नगर पालिका में नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे लाखों रुपये ऐंठ लिए और फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। जब नौकरी नहीं मिली तो नवीन जैन से रुपये वापस मांगे तो झूठ बोलकर, उन्हें गुमराह करता रहा। नवीन जैन से वह गांव नौरथा निवासी विनय ठाकुर के जरिये मिले थे। पुलिस ने नवीन जैन व विनय ठाकुर के खिलाफ धारा 406, 420, 467, 468, 471 धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। शुक्रवार को भानपाड़ा चौकी प्रभारी राजू राणा ने पुलिस टीम के साथ नवीन जैन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं विनय ठाकुर की तलाश में पुलिस जुटी है। ईओ वंदना शर्मा ने बताया कि नवीन जैन को निलंबित करने की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed