{"_id":"f091ba955e1eddd1048a47f4d249af61","slug":"municipal-board-has-passed-a-budget-of-profit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका बोर्ड का लाभ का बजट हुआ पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका बोर्ड का लाभ का बजट हुआ पारित
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 04 Apr 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में नौ लाख 11 हजार
विज्ञापन
रुपये लाभ का बजट पारित किया गया। बजट में गृहकर, जलकर, किराया, लाइसेंस
अवस्थापना निधि और तेरहवें वित्त व अनुदान राज्य वित्त से 22 करोड़ 90 लाख
71 रुपये की आय होने की संभावना व्यक्त की गई है।
इसके अलावा कर्मचारियों के वेतन, प्रकाश व्यवस्था आदि लगभग पंद्रह मदों में 22 करोड़ 81 लाख 60 रुपये व्यय किया जाएगा। बैठक में बजट प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इससे पूर्व नामित सदस्य रामचंद्र राठौर ने मांग की कि पालिका द्वारा संचालित नेहरू कन्या इंटर कालेज में पुरुष स्टाफ को हटाकर उनके स्थान पर महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाए।
इसके अलावा संकटा देवी मंदिर जाने वाला मार्ग जो जीर्णशीर्ण हालत में है। इसका निर्माण अतिशीघ्र कराया जाए। सदस्यों द्वारा बैठक में पालिका कांपलेक्स में नियमित सफाई न होने की शिकायत करने पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन आसिफ खां बब्बू ने सफाई निरीक्षक को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी तथा संबंधित अधिकारी को भी निर्देशित किया कि कई कारणों से जो प्रकाश बिंदु बंद पड़े हैं, उन्हें शीघ्र चालू किया जाए।
बैठक का संचालन लेखाधिकारी दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया। बैठक में सभासद लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, शब्बन खां, अजहर मसूद खां, संजय त्रिपाठी, बासू वर्मा, हमीद खां, रामचंदर गुप्ता, दीपिका त्रिपाठी, राम चंद्र राठौर, राम प्रसाद भूरे, एहसान खां, शाहजहां बेगम, प्रेम कुमारी आदि सभासदों ने भाग लिया।