फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mukherjee's dream was fulfilled in Kashmir now

कश्मीर में पूरा हुआ अब मुखर्जी का सपना

Mon, 02 Mar 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 02 Mar 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Mukherjee's dream was fulfilled in Kashmir now

कश्मीर में भाजपा सरकार डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को

विज्ञापन
सच्ची श्रद्धांजलि है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में भाजपा सरकार बनने पर खुशी जताई और इसका श्रेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 1953 में शुरू किए गए प्रयास को दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र के नेतृत्व में शिव भोले मंदिर पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए और कश्मीर में भाजपा की सरकार कश्मीर में बनने पर खुशी जताई।

उन्होंने कहा कि 1953 में जनसंघ का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन कानपुर में हुआ था। जिसमें डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश को जम्मू कश्मीर के बारे में यह नारा दिया था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे।

यह डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का ही निर्णय था कि वह पूरे भारत में घूम-घूम कर जन साधारण को इस नारे की गंभीरता से परिचित करवाएंगे।

उनका यह निर्णय सही साबित भी हुआ। उन्होंने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शहादत व्यर्थ नहीं गई। आज जम्मू कश्मीर में भाजपा की सरकार बनी जो डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान के कारण ही संभव हो सकी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अखिलेश पाठक, रामचंद्र राजपूत, अनोज मिश्र, विनोद राठौर, सुरजीत वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed