फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   MRF in the civic body, garbage being dumped on the roadside

Hardoi News: निकाय में एमआरएफ, रोड किनारे डंप हो रहा कूड़ा

Sun, 10 Mar 2024 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 10 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
MRF in the civic body, garbage being dumped on the roadside
गोपामऊ (हरदोई)। नगरीय निकाय में मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) होने के बाद भी मार्गों के किनारे कूड़ा डंप किया जा रहा है।
विज्ञापन

कस्बे से निकलने वाले पिसावां, पिहानी और सरखना मार्ग किनारे निकाय के कर्मचारियों की ओर से कूड़ा डंप किए जाने से आवागमन करने वाले लोगों को दुर्गंध से दिक्कतें होती हैं। इसके साथ ही प्रदूषण भी फैल रहा है।
स्वच्छ भारत मिशन नगरीय को नगरीय निकाय के ही जिम्मेदार आईना दिखा रहे हैं। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इसके बावजूद गीला और सूखा कूड़ा घरों के बाहर तो अलग-अलग रखवाया जा रहा है। इसका प्रतिदिन उठान भी कराया जा रहा है लेकिन, कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के बजाय मार्गों के किनारे डंप किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत गोपामऊ का एमआरएफ सेंटर और कूड़ा डंपिंग ग्राउंड पिसावां रोड पर स्वास्थ्य केंद्र के पास है। कूड़ा निस्तारण मशीनों का ट्रायल भी हो चुका है। मार्गों के किनारे कूड़ा डंप किए जाने से वहां पर रहने वाले परिवारों के साथ ही राहगीरों को दुर्गंध से समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी डीके भार्गव ने बताया कि कर्मचारियों की ओर से कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में नहीं ले जाया जा रहा है इसकी जानकारी नहीं थी। कूड़े को निर्धारित स्थान पर डलवाया जाना चाहिए। एमआरएफ सेंटर की मशीनें चालू हैं। लापरवाही करने वाले कर्मचारियों की जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed