{"_id":"675b23e10be2e15de60396e9","slug":"mrf-center-could-not-be-started-even-after-two-years-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-123802-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो साल बाद भी एमआरएफ सेंटर शुरू नहीं हो सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो साल बाद भी एमआरएफ सेंटर शुरू नहीं हो सका
Thu, 12 Dec 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो-07- सरकुलर रोड पर कुछ इस तरह नाले के बाहर फैला पड़ा कूड़ा। संवाद
फोटो-08- बेलाताली तालाब के पास सड़क पर फैला पड़ा कूड़ा। संवाद
- मार्गों के किनारे फुटपाथों को बना दिया डलावघर, - गंदगी और बदबू के कारण लोगों को होतीं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर को स्वच्छ बनाने की कवायद में मार्गों के किनारे बने कूड़ा डलावघर दाग लगा रहे हैं। मार्गों के किनारे फुटपाथ पर कूड़ा डलावघर होने से मार्गों तक गंदगी फैल रही है। गंदगी और बदबू से लोगों को दिक्कतें होती हैं। कूड़ा निस्तारण के लिए सीतापुर मार्ग पर बनवाए मैटेरियल रिकवरी फैसलिटी (एमआरएफ) का संचालन ही नहीं हो पा रहा है।
शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए चलाए रहे अभियान पर नगरीय निकाय और शहर के जिम्मेदार ब्रेक लगा रहे हैं। शहर में घरों और सार्वजनिक स्थलों से निकलने वाले कूड़ा के उठान और डंप कराए जाने की नियमित व्यवस्था है। बावजूद जिसके शहर में कूड़ा उठान और निस्तारण को सुचारु नहीं बनाया जा पा रहा है।
शहर में रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले मार्ग के साथ ही शहर में आने पर बाईपास के तौर पर काम आने वाले सरकुलर मार्ग पर कूड़ा फुटपाथ से लेकर मार्ग तक फैला हुआ है। कूड़ा के कारण लोगों को आवागमन में भी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
फोटो 23 : संचालन से पहले से ही क्षतिग्रस्त होने लगा एमआरएफ। संवाद
33.67 रुपये से बना एमआरएफ संचालन से पहले ही हो रहा क्षतिग्रस्त
नगर पालिका परिषद हरदोई की ओर से कूड़ा निस्तारण के लिए सीतापुर मार्ग पर एफआरएफ स्थापित कराया गया है। एमआरएफ के भवन निर्माण पर 33.67 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। साल 2021-22 में बनकर तैयार हुआ था। मशीनों को भी स्थापित करा लिया गया है। अभी तक बिजली कनेक्शन न होने के कारण एमआरएफ का सुचारु संचालन नहीं कराया जा सका है। जनरेटर से की संचालन किया जाता है। एमआरएफ भवन अभी से क्षतिग्रस्त होने लगा है। (संवाद)
एमआरएफ को अभी तक बिजली विभाग की ओर से कनेक्शन नहीं दिया जा सका है। जनरेटर से संचालित कराया जा रहा है। बिजली विभाग ने ट्रांसफामर लगा दिया है, लेकिन ट्रांसफामर को मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा है। जिससे बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रहा है। भवन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है। काम करने वाले ठेकेदार की जमानत राशि का अभी भुगतान नहीं किया गया है। परीक्षण के बाद कार्रवाई तय की जाएगी।-विनोद कुमार सोलंकी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद हरदोई