फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   MPs will be demoted to protest blockade

पदावनत के विरोध में सांसदों का होगा घेराव

Fri, 18 Sep 2015 11:57 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Fri, 18 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
MPs will be demoted to protest blockade

रदेश सरकार ने सूबे में एससी के हजारों अफसरों,

विज्ञापन
कर्मियों को पदावनत कर बदले की भावना को प्रदर्शित किया है। जिसका विरोध करने को आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति रैली निकालेगा। समिति अध्यक्ष राजकुमार कपिल ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि  महासम्मेलन में जिले की भूमिका अहम रहेगी।

कपिल ने पत्रकारों को 20 सितंबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन के बारे में बताया। कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति व जनजाति के अफसर, कर्मियों के साथ उचित नहीं किया जा रहा है। प्रदेश भर में 10 हजार और जिले में करीब सवा सौ अफसर, कर्मियों को पदावनत कर दिया गया।

जिनमें से तमाम ऐसे थे जो ज्येष्ठता सूची में शामिल हो चुके थे, पर उन्हें भी रिवर्ट कर दिया गया। कहा कि समिति ने इसलिए ही 20 सितंबर को गांधी भवन में महासम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें समिति के राष्ट्रीय संयोजक राज्य उपभोक्ता परिषद चेयरमैन अवधेश कुमार वर्मा।

पूर्व निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम केबी राम, डा. राम शव्य जैसवार तथा आरपी केन समेत प्रदेश स्तरीय तमाम पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बताया कि समिति द्वारा पूरे प्रदेश में सांसद व विधायकों की पोल खोल कार्यक्रम की शुरुआत हरदोई से की गई है।

बताया कि महासम्मेलन के बाद अनुसूचित जाति व जनजाति के सांसद व विधायकों का घेराव भी किया जाएगा और प्रोन्नतियों में आरक्षण बहाल कराने की मांग होगी। इस मौके पर संजय दत्त, प्रदीप गौतम, अवनींद्र वर्मा, अमित कुमार, शिव गोपाल व संतोष कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed