फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   movvement to stop daggamar wehicle

डग्गामार वाहनो के संचालन से रोडवेज को हो रहा नुकसान

Tue, 07 Jan 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
movvement to stop daggamar wehicle
हरदोई। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र की बैठक सोमवार को रोडवेज बस स्टेशन पर हुई। इसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नारेंद्र सिंह ने की। बैठक में लंबित समस्याओं का निस्तारण कराने पर प्रांतीय नेतृत्व का आभार जताया गया। कहा गया कि डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए संगठन आंदोलन चलाएगा।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष नारेंद्र सिंह ने कहा कि डग्गामार वाहनों के संचालन से रोडवेज को आर्थिक क्षति पहुंच रही है। ईटीएम की कमी को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन इसके बाद भी मशीनें नहीं उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र बहादुर ने कहा कि भीषण ठंड और कोहरे में भी अब तक रोडवेज बसों में फॉग लाइटें नहीं लगवाई गईं हैं।
विज्ञापन

इससे चालकों को परेशानी होती है। पदाधिकारियों ने कहा कि अधिकारियों द्वारा परिवहन निगम मुख्यालय के द्वारा निर्धारित सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर वाहनों का संचालन कराया जा रहा है, इससे हादसे की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी इन समस्याओं का संज्ञान लें। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष की पत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। इस मौके पर प्रांतीय प्रतिनिधि अखिल वाजपेयी, हरदोई शाखा के अध्यक्ष प्रेम नारायण, शाखा संगठन मंत्री नवनीत मिश्रा, राजेश पांडे, कन्नौज शाखा मंत्री राकेश दुबे, आरके मौर्य, दुर्गेश दीक्षित, केके वर्मा, रजनीश अवस्थी, दिनेश वर्मा, प्रभात शुक्ला व राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed