फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mother - in-law and six killed in road accidents

सड़क हादसों में सास-दामाद समेत छह की मौत

Thu, 18 Feb 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई। Updated Thu, 18 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mother - in-law and six killed in road accidents
हरदोई। थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। कछौना थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर से दबकर सास व दामाद की जान चली गई। इसके अलावा आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारों में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

कछौना थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर से दबकर सास व दामाद की मौत हो गई।

 घटना से परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के ग्राम सुटेना निवासी भोला (62) पुत्र कुंवर सेवानिवृत्त रेल कर्मी थे। बुधवार की देर शाम को वह ट्रैक्टर स्टार्ट कर रहे थे। वह ट्रैक्टर स्टार्ट कर रहे थे। अचानक ट्रैक्टर चल दिया। इससे वह ट्रैक्टर से गिर पड़े। इससे वह उसके नीचे आ गए। वहीं पर उसकी चचिया सास विटोली पत्नी रुदान निवासी गाजू भी बैठी थी। वह भी उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन


इससे उसकी भी मौत हो गई। घटना के विषय में मृतक के पुत्र महिपाल ने बताया कि उनका खुद का ट्रैक्टर है। उसके पिता अक्सर उसको स्टार्ट करके देखते थे। वह बुधवार को भी ट्रैक्टर स्टार्ट कर रह देख रहे थे। मगर ट्रैक्टर में गेर लगा था। इससे वह चल पड़ा। इससे वह उससे गिर पड़े और पहिये के नीचे आ गए। सामने चारपाई पर उसकी मां और नानी बैठी थी। वह भी उसकी चपेट में आने से घायल हो गई थी। नानी और पिता की अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की देर शाम साइकिल सवार विनोद (29) पुत्र बंशी लाल निवासी अलावलपुर थाना टड़ियावां को अज्ञात वाहन को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए जहां पर  उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा निवासी श्री कृष्ण (52) पुत्र बंशी माधौगंज से सब्जी खरीद कर गांव पैदल वापस जा रहे थे। रास्ते में जोड़ी बाबा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र लाया ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उधर, बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम भेलवा निवासी दया शंकर शुक्ला (40) खेत से पंप सेट लेकर बुधवार की देर पैदल रात घर आ रहे थे। माधौगंज-बघौली मार्ग पर बारात लेकर जा रही बस की चपेट में आ गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसी बीच उसका पुत्र  शुभम् (16) आ गया। इसी बीच तेजरफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह भी घायल हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल आए जहां चिकित्सक ने दया शंकर को मृत घोषित कर दिया। वही शुभम् का भर्ती कर उपचार किया गया। पुलिस ने गुुरुवार को शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

इधर, एक अन्य गांव निवासी सुमित (16) पुत्र राजेश भी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  इधर, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में बुद्ध बाजार निवासी भास्कर (22) पुत्र बालक राम और पवन (23) पुत्र कालिका प्रसाद सड़क हादसे में घायल हो गए। बाद में भास्कर की मौत हो गई। पवन ट्रामा सेंटर में पवन को भर्ती कराया गया। इधर, हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुलौरी निवासी मंगू लाल (65) पुत्र टीकम साइकिल से घर जा रहे थे। रास्ते में डीसीएम ने टक्कर मार दी।


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, जनपद सीतापुर के सिविल लाइन निवासी प्रीती (22) पत्नी मनोज, मनोज (30) पुत्र श्याम किशोर, और शहर कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला रोड निवासी कुसुमा (45) पत्नी संतोष सड़क हादसों में घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed