फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mother-daughter died after a wall collapse

दीवार गिरने से मां-बेटी की मौत

Tue, 05 Jul 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Tue, 05 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mother-daughter died after a wall collapse
मां बच्चे की मौत - फोटो : demo pics

टड़ियावां। थाना क्षेत्र के बेलखड़ा गांव में सोमवार दोपहर बारिश बंद होने के बाद कच्ची दीवार ढहने से मां-बेटी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। बेलखड़ा निवासी गुड्डी (36) पत्नी स्व. मोहरध्वज सोमवार को पांच वर्षीय पुत्री लक्ष्मी के साथ किसी के घर गई थी। लौटते समय गांव के बलराम की कच्ची दीवार ढह गई। इससे मां और बेटी मलबे के नीचे दब गईं।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने मलबा हटाकर मां बेटी को बाहर निकाला और निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में डाक्टरों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया और गुड्डी को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। कुछ देर बाद महिला ने भी दम तोड़ दिया। गुड्डी के पति मोहरध्वज की तीन साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। गुड्डी के एक बेटा परिमल (14), पुत्री कविता (16) और महिमा (8) हैं। मां-बाप की मौत से तीनों बच्चे अनाथ हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed