{"_id":"696289581036a5d20901593a","slug":"morning-fog-daytime-sunshine-brought-relief-from-the-cold-hardoi-news-c-213-1-hra1004-143158-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सुबह छाई धुंध, दिन में धूप ने दिलाई सर्दी से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सुबह छाई धुंध, दिन में धूप ने दिलाई सर्दी से निजात
विज्ञापन
फोटो-08- सिनेमा रोड पर धूप में बाजार में जातीं महिलाएं। संवाद
हरदोई। कड़ाके की सर्दी, कोहरे और ठंडी हवाओं से जूझ रहे जिले वासियों को शनिवार की सुबह बड़ी राहत मिली। शनिवार को तड़के हल्की धुंध छाई रही लेकिन बाद में आसमान साफ रहा और तेज धूप निकलने से मौसम में गर्माहट का अहसास हुआ। धूप निकलते ही लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की और इससे पारे में भी बढ़त देखने को मिली।
शुक्रवार को सुबह कोहरे और बादलों के बाद दोपहर को दोपहर तक धूप निकल आई, लेकिन सर्द हवाओं के कारण गलन बनी रही। धूप का असर नाममात्र का रहा था और लोगों को काफी ठिठुरन महसूस हुई। इसके उलट शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। धूप में कुछ देर बैठने पर लोगों को गर्म कपड़ों को उतारना पड़ा।
हालांकि, हवाओं की रफ्तार छह किमी प्रति घंटा बनी रही। इससे शाम को फिर सर्दी बनी रही। बुजुर्गों ने भी मौसम का पूरा फायदा उठाया। कई बुजुर्ग छतों पर बैठकर धूप सेंकते नजर आए। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान में सात डिग्री की उछाल दर्ज किया गया है। अधिकतम पारा 21.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा तीन डिग्री कम होकर 5.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 95 प्रतिशत और शाम को 56 प्रतिशत रही।